90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अदाकारा भाग्यश्री के बर्थडे पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस शीबा ने 30 साल की अपनी सिस्टरहुड को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। शीबा ने अपनी प्यारी दोस्त भाग्यश्री के साथ 3 डेकेड पुरानी दोस्ती और एक-दूसरे के अटूट सपोर्ट का जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। इस पोस्ट में उनकी खूबसूरत दोस्ती और सिस्टरहुड की जर्नी को बयां करती कई यादगार तस्वीरें शामिल हैं। 30 साल पुरानी ये दोस्ती आज भी उतनी ही मजबूत और खास है और उनके फैंस को सच्ची सिस्टरहुड की मिसाल देती है। वहीं अगर शीबा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ‘ये आग कब बुझेगी’, ‘सूर्यवंशी’, ‘प्यार का साया’ और ‘मिस 420’ जैसी फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।<br /><br />#Bhagyashree #Sheeba #Bollywood90s #Sisterhood #30YearsOfFriendship #BirthdayPost #CelebrityBesties #BollywoodActress #EmotionalNote #FriendshipGoals #WomenSupportWomen #ThrowbackMoments #ViralPost #HeartfeltCaption #ForeverBond #BestFriendsForever #IndianCinema #PoolsideFun #TraditionalVibes #PetLovers #Nostalgia #BirthdayCelebration #IANS
